केरल: महिला ने संपत्ति के लिए अपनी मां की चाय में जहर मिलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kerala Woman
Prabhasakshi

केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम इलाके में एक महिला को संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने अपनी मां की चाय में चूहे मारने वाला जहर मिला दिया था।

त्रिशूर (केरल)। केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम इलाके में एक महिला को संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने अपनी मां की चाय में चूहे मारने वाला जहर मिला दिया था। कुन्नमकुलम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी रूस में पूर्वी आर्थिक मंच को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये करेंगे संबोधित

पुलिस ने कहा कि 18 अगस्त को आरोपी की मां ने चाय पी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो अस्पतालों में यह पता नहीं चल पाया कि उन्हें क्या बीमारी थी। तीसरे अस्पताल में जहर की आशंका जताई गई लेकिन जब तक कुछ हो पाता, महिला की मां की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को किये गए पोस्ट मॉर्टम में खुलासा हुआ कि मृतका के शरीर में जहर था। इसके बाद बेटी से पूछताछ की गई।

इसे भी पढ़ें: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,700 के करीब

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। वसीयत के अनुसार, महिला को माता पिता की मौत के बाद ही संपत्ति मिल सकती थी। महिला विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि महिला ने दावा किया कि वह कर्ज में डूबी थी इसलिए उसने यह आपराधिक कदम उठाया। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें चाय का स्वाद कुछ अलग लगा इसलिए उन्होंने उसे नहीं पिया। महिला का पति खाड़ी देश में नौकरी करता है इसलिए वह पिछले 12 साल से अपने माता पिता और बच्चों के साथ रह रही थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़