कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं बहाल

landline-services-restored-at-17-exchanges-in-kashmir-valley
[email protected] । Aug 17 2019 11:42AM

मध्य कश्मीर में बडगाम, सोनमर्ग और मनिगम में लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई हैं। उत्तर कश्मीर में गुरेज, तंगमार्ग, उरी केरन करनाह और तंगधार इलाकों में सेवाएं बहाल हुई हैं।

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं शनिवार को बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक टेलीफोन एक्सचेंज में से 17 को बहाल कर दिया गया। ये एक्सचेंज अधिकतर सिविल लाइन्स क्षेत्र, छावनी क्षेत्र, श्रीनगर जिले के हवाई अड्डे के पास है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरानी टैंकर के चालक दल पर वीजा प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

मध्य कश्मीर में बडगाम, सोनमर्ग और मनिगम में लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई हैं। उत्तर कश्मीर में गुरेज, तंगमार्ग, उरी केरन करनाह और तंगधार इलाकों में सेवाएं बहाल हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने की भूटान यात्रा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था पर दिया जोर

वहीं दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड और पहलगाम इलाकों में सेवाएं बहाल की गई हैं। केन्द्र सरकार के जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधान हटाने के बाद पांच अगस्त से ही यहां मोबाइल फोन और लैंडलाइन सेवाओं सहित टेलीफोन सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़