सिक्किम में फिर से भूस्खलन, सड़क आवागमन प्रभावित

landslides-hit-roads-to-sikkim
[email protected] । Sep 15 2018 3:14PM

उत्तरी सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को फिर से भूस्खलन हुआ। प्रदेश में रविवार से बारिश हो रही है और बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुए हैं।

गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को फिर से भूस्खलन हुआ। प्रदेश में रविवार से बारिश हो रही है और बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुए हैं। जिला अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ताजा भूस्खलन की खबर द्जोंगू में पास्सिंगदोंग गांव से मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जिन निवासियों के मकान खतरनाक स्थिति में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उत्तरी सिक्किम के विभिन्न इलाकों रविवार से नियमित अंतराल में भूस्खलन आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर जिले में द्जोंगू, मंगन, लाचेन और मंगशिला में रविवार से हुए भूस्खलन से 50 मकानों, स्कूल की इमारतों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क संप र्क टूट जाने के कारण देश के बाकी हिस्सों से जिले अलग थलग पड़ गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगन और चोंगथांग के बीच कई भूस्खलन के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं और वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोलने में करीब एक महीना लग सकता है।

जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आपदा हेल्पलाइन बनायी है। प्रदेश के वन मंत्री और स्थानीय विधायक टी डब्ल्यू लेपचा और सिक्किम विधानसभा के उपाध्यक्ष सोनम ज्ञात्सो लेपचा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने राफोंग खोला का भी दौरा किया जहां वन विभाग द्वारा अस्थायी पुल बनाया गया है। राफोंग खोला में अभी भी भूस्खलन हो रहा है जहां लोगों को आवाजाही में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने लांथेय खोला का दौरा किया जहां भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़