कर्नाटक में होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन? भाजपा प्रभारी ने दिया यह जवाब

arun singh
अंकित सिंह । Jun 10 2021 2:46PM

उन्होंने कहा कि अगर किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं जा रहा हूं उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जो लोग दिए हैं उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है?

कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव को लेकर चली रही अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं जा रहा हूं उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जो लोग दिए हैं उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है?

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बदल जाने के सवाल पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम बहुत अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत ठीक से काम कर रहे हैं। किसी बदलाव का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक प्रश्न हैं। ऐसा कुछ नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जब तक भाजपा आलाकमान को उन पर भरोसा है तब तक वह शीर्ष पद पर बने रहेंगे और उन्हें इस बारे में कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं कि प्रदेश भाजपा में उनका स्थान लेने वाला कोई नेता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: CM बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा, जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, तब तक मुख्यमंत्री रहूंगा

येदियुरप्पा ने उन्हें हटाने की कोशिशों पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब तक दिल्ली में आलाकमान को मुझ पर यकीन है तब तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा। जिस दिन वे कहेंगे कि वे मुझे नहीं चाहते तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और राज्य के विकास के लिए दिन और रात काम करुंगा।’’ यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने (आलाकमान) मुझे एक अवसर दिया है, मैं अपनी क्षमताओं से बढ़कर कुछ अच्छा करने के लिए इस मौके का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं। बाकी आलाकमान पर है।’’ ‘‘वैकल्पिक नेतृत्व’’ के एक सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं किसी की भी आलोचना नहीं करुंगा। मैं इससे सहमत नहीं हूं कि कोई विकल्प नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़