वाम दल 24 जुलाई को संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे: सीताराम येचुरी

Left parties to perform outside Parliament on July 24: Sitaram Yechury
[email protected] । Jul 9 2018 8:54AM

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आज कहा कि त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ‘‘ लोकतंत्र की हत्या ’’ के विरोध में वाम दल 24 जुलाई को संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

अगरतला। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आज कहा कि त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ‘‘ लोकतंत्र की हत्या ’’ के विरोध में वाम दल 24 जुलाई को संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे। येचुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से माकपा के चार कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। भाजपा - आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालयों में लूटपाट और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किये जाने का सिलसिला जारी है। यह सब दिखाता है कि राज्य में कानून - व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है, इसलिए हमने प्रदर्शन का फैसला किया है। ” 

येचुरी ने कहा कि कानून - व्यवस्था राज्य का विषय है और इसके चरमराने के लिए राज्य सरकार ‘ जिम्मेदार ’ है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ ग‍ठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़