भारत में 81 दिन बाद कोरोना के 60,000 से कम नए मामले, 1,576 और लोगों की मौत
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
रविवार सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.44 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत है। यह लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 3.43 प्रतिशत रह गई है। महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 38वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है।भारत में #COVID19 के 58,419 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,81,965 हुई। 1,576 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,86,713 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021
87,619 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,87,66,009 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,29,243 है। pic.twitter.com/PSMK3TT0Hf
इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में बड़ा संदेश देती है International Yoga Day की थीम- 'योग के साथ रहें, घर पर रहें'
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,87,66,009 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। इसने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 27,66,93,572 खुराक लगायी जा चुकी हैं। भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए थे। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
अन्य न्यूज़