LG और केजरीवाल आरोप-प्रत्यारोप बंद करें, विकास पर ध्यान दें: माकन

LG and Kejriwal close the charges-counter, focus on development: Maken
[email protected] । Jul 4 2018 2:22PM

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जो कहा है कि वो बिल्कुल साफ है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार चलाने से जुड़ी शक्तियों को लेकर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आज कहा कि अब उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोप-प्रत्यारोप बंद कर राष्ट्रीय राजधानी के विकास पर ध्यान देना चाहिए। माकन ने कहा, ‘‘अब उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में शक्तियों की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। अब हम आशा करते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता के बाहर होने के बाद से जो विकास कार्य रुका हुआ था वह आगे बढ़ सकेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद करें और दिल्ली का विकास करें जैसे कि हमने 15 वर्षों तक किया था।’’ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने जो कहा है कि वो बिल्कुल साफ है। अगर दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल साथ काम नहीं करेंगे तो समस्याएं आएंगी। कांग्रेस ने 15 सालों तक काम किया लेकिन कोई समस्या नहीं आई।’’ 

उच्चतम न्यायालय ने आज अपने फैसले में कहा कि उप राज्यपाल अनिल बैजल के पास स्वतंत्र फैसला करने का अधिकार नहीं हैं और उन्हें मंत्रिपरिषद की सहायता से एवं सलाह पर काम करना होगा। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अपने फैसले में यह भी कहा कि उप राज्यपाल अवरोधक के तौर पर कार्य नहीं कर सकते।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़