दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Lieutenant Governor

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार तथा आदर्श लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार तथा आदर्श लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैजल ने ट्वीट किया, “भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। बाबा साहेब के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।”

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि। बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समरसता, सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन करने और संवैधानिक संप्रभुता के समर्थक थे। उनके आदर्श और विचार हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं।“ देश इस वर्ष आंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहा है। उन्हें 1990 में भारत रत्न दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़