हल्की बारिश से हुई दिल्ली की सुबह, 9 जनवरी तक होगी बारिश

delhi rain

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार,लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक शहर में यही स्थिति बनी रहेगी।स्काइमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार,लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक शहर में यही स्थिति बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल से अरुणांचल तक चीनी घुसपैठ पर सरकार खामोश क्यों- दीपक शर्मा

शहर में नौ जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है और न्यूनतम तापमान में शनिवार तक वृद्धि हो सकती है और यह 13-14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। स्काइमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उन्होंने बताया कि राजधानी में एक या दो बार मध्यम बारिश होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़