दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहावना

[email protected] । Jun 8 2017 11:46AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह काफी सुहानी रही। शहर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह काफी सुहानी रही। शहर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम अधिकारी ने आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़