हल्की-फुल्की बारिश के साथ शुरू हुआ दिल्ली का दिन

light-rain-in-rajdhani-delhi
[email protected] । Sep 25 2018 11:31AM

मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश होने से सुबह सुहानी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश होने से सुबह सुहानी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक बीते 24 घंटे में और सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 13.1 मिमी बरसात दर्ज की गई।

इसी अवधि में पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में क्रमश: 8.6 मिमी, 9.6 मिमी, 6.3 मिमी और 8.3 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर रूक-रूककर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के लगभग बना रह सकता है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़