भारत और रूस के बीच भाषाई संबंध: प्रधानमंत्री मोदी

linguistic-relations-between-india-and-russia-says-pm-modi
[email protected] । Sep 5 2019 6:44PM

मोदी ने यहां पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गृह राज्य गुजरात में ‘बाइ बाइ’ (अलविदा) कहने के बजाय ‘आवजो’ (आप फिर जल्दी आइए) कहते हैं। और यहाँ रूस में लोग ‘दसविदानिया’ कहते हैं।

व्लादिवोस्तोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी को विदा करने के लिहाज से भारत और रूस के बीच भाषाई संबंध हैं। मोदी ने यहां पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गृह राज्य गुजरात में ‘बाइ बाइ’ (अलविदा) कहने के बजाय ‘आवजो’ (आप फिर जल्दी आइए) कहते हैं। और यहाँ रूस में लोग ‘दसविदानिया’ कहते हैं।

मोदी ने अपने भाषण का समापन करते हुए कहा, ‘‘आवजो, दसविदानिया।’’ कार्यक्रम में मौजूदा लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के रूस पर लगाये गये प्रतिबंध भारत-मास्को आर्थिक संबंधों के विस्तार में बाधक नहीं: मोदी

मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे थे। उन्होंने और राष्ट्रपति पुतिन ने 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दोनों देशों ने 15 समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़