LIVE UPDATES :
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों में मंथन जारी
Jun 26, 2022 14:53 | मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री से बात की : सूत्रराजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करने की अपील की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्मू ने सोरेन से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और उनसे उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। मुर्मू ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी संपर्क किया था। सूत्रों ने बताया कि तीनों नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस बीच, आदिवासी पार्टी कही जाने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करने के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। झामुमो कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का घटक है और गठबंधन के तहत ही झारखंड की सत्ता पर काबिज है। |
Jun 26, 2022 14:53 | राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाह से मिलेंगेराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के मुद्दे पर राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भारी पसोपेश में है। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर उसने शनिवार को तय किया कि इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलायी थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। लेकिन दो घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में पार्टी यह तय नहीं कर सकी कि राष्ट्रपति चुनाव में वह द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी अथवा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। |
Jun 26, 2022 13:02 | मुर्मू को पद की गरिमा और संविधान की कसौटी पर खरा उतरना होगा: संजय कुमारभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में रहते हुए 2002 में प्रख्यात वैज्ञानिक ए पी जे अब्दुल कलाम को और 2017 में दलित नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था और अब 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उसने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। अपने इस फैसले को वह पहली बार आदिवासी समुदाय से किसी को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बिठाने के रूप में पेश और प्रचारित कर रही है। इसके राजनीतिक निहितार्थों पर ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज’ (सीएसडीएस) के निदेशक संजय कुमार से ‘‘के पांच सवाल’’ और उनके जवाब:- सवाल: पहली बार मौका मिला तो भाजपा ने एक मुस्लिम और दूसरी बार एक दलित को राष्ट्रपति बनाया। इस बार उसने एक आदिवासी प्रत्याशी पर दांव चला है। क्या लक्ष्य और क्या संदेश दिखता है आपको? जवाब: यह सही है कि 2002 के गोधरा दंगों के बाद भाजपा ने कलाम साहब को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और जब रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया गया तब दलितों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लग रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा कोई आरोप नहीं दिखाई दे रहा है कि आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में तेजी आई है। |
Jun 25, 2022 23:01 | राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाह से मिलेंगेराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के मुद्दे पर राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भारी पसोपेश में है। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर उसने शनिवार को तय किया कि इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलायी थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। |
Jun 25, 2022 12:02 | राष्ट्रपति चुनाव में सिन्हा ने मोदी, राजनाथ से समर्थन मांगाराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा। सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया और उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उस प्रतिबद्धता की याद दिलाई जब उन्हें (सिन्हा) राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने कहा, हमने अपना अभियान शुरू कर दिया है और चुनाव में समर्थन लेने के लिए सभी तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने मोदी और सिंह के कार्यालयों में फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए एक संदेश छोड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने गुरु और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया। सिन्हा सोमवार को दोपहर बाद शीर्ष विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। झामुमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेकुलर) को राष्ट्रपति पद की राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में देखा जा रहा है, जिन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। |
Jun 25, 2022 12:01 | कांग्रेस का मुर्मू को समर्थन न देना दिखाता है कि वह आदिवासी विरोधी पार्टी है : भाजपाओडिशा में कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को ‘‘आदिवासी विरोधी’’ पार्टी बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने आरोप लगाया कि आदिवासी लोगों के समर्थन से केंद्र में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस अब ‘‘उनके प्रतिनिधियों में से एक का विरोध’’ करेगी। मोहंती ने कहा, ‘‘मुर्मू की सफलता पर खुशी मनाने के बजाय राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि वे ओडिशा की बेटी के पक्ष में वोट नहीं करेंगे। |
Jun 25, 2022 12:01 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए बसपा का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला : मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह फैसला न तो भाजपा या राजग के समर्थन में है और न ही विपक्ष के खिलाफ है, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए हमने यह फैसला किया है।’’ मायावती ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के विचार और देश में एक सक्षम एवं समर्पित जनजातीय महिला को राष्ट्रपति बनाने के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला करते समय बसपा को परामर्श से बाहर रखने के लिए मायावती ने विपक्षी दलों की भी आलोचना की और कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव पर अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। गौरतलब है कि सत्तारूढ़ राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। मतदान 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। |
Jun 24, 2022 23:05 | राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के राजग का उम्मीदवार बनने से अब जनजातियों पर नजरराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब ध्यान जनजातियों पर टिक गया है, जिनका देश की आबादी में 8.67 फीसदी हिस्सा है। मुर्मू ओडिशा के संथाल समुदाय से हैं, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा जनजातीय समूह है। यदि मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं, तो राजनीति दल जनजातीय समुदाय को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं। पर्यवेक्षकोंको लगता है कि मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ओडिशा विधानसभा चुनाव में फायदा होगा, जहां जनजातीय लोगों की अच्छी संख्या है खासकर संथालों की। पर्यवेक्षकों के मुताबिक मुर्मू के चयन को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति के हिस्से के रूप में भी देखा जा सकता है, जहां जनजातीय आबादी कुल आबादी के 22 प्रतिशत से अधिक है। |
Jun 24, 2022 23:04 | राष्ट्रपति चुनाव में सिन्हा ने मोदी, राजनाथ से समर्थन मांगाराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा। सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया और उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उस प्रतिबद्धता की याद दिलाई जब उन्हें (सिन्हा) राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने कहा, हमने अपना अभियान शुरू कर दिया है और चुनाव में समर्थन लेने के लिए सभी तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने मोदी और सिंह के कार्यालयों में फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए एक संदेश छोड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने गुरु और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया। सिन्हा सोमवार को दोपहर बाद शीर्ष विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। |
Jun 24, 2022 23:04 | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृंदावन आयेंगेराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी जी का दर्शन करने आ रहे हैं। उनकी आगवानी के लिए राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी यहां आने की संभावना है। मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि राष्ट्रपति पहले यहां बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर करीब आधा घण्टा भगवान का दर्शन-पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद कृष्णा कुटीर आश्रम’ में रहने वाली विधवा, निराश्रित एवं परित्यक्त महिलाओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। इस मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने कहा कि पूर्ववर्ती राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका था। देश के पहले राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो राष्ट्रपति रहते हुए इस मंदिर में आए थे। |
Jun 24, 2022 16:35 | NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से मांगा समर्थनराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। |
Jun 24, 2022 13:05 | NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन
|
Jun 24, 2022 12:58 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे।
|
Jun 24, 2022 12:57 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किए।राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। |
Jun 23, 2022 22:39 | राष्ट्रपति चुनाव में ‘ओडिशा की बेटी’ मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी प्रदेश कांग्रेसओडिशा में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार और ‘इस धरती की बेटी’ द्रोपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी। पार्टी ने दावा किया कि मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा में भरोसा करती हैं। ओडिशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा ने यहां कहा कि उनकी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी जो कई बड़े गैर-भाजपा दलों के आम-सहमति वाले उम्मीदवार हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया था कि ‘ओडिशा की बेटी’ के रूप में मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन दें। |
Jun 23, 2022 22:39 | वंचितों के लिए मुर्मू से ज्यादा काम किया; वाजपेयी की भाजपा का सदस्य था, इस पर गर्व है: सिन्हाराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों और अन्य वंचित वर्गों के लिए राजग की इस शीर्ष पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से ‘बहुत ज्यादा’ काम किया है। सिन्हा ने झारखंड की राज्यपाल समेत अनेक पदों पर रहते हुए मुर्मू के कल्याणकारी कार्यों के रिकॉर्ड पर सवाल भी उठाया। वर्ष 2018 से पहले लंबे समय तक भाजपा में रहने के बावजूद सिन्हा के साथ विपक्ष के समर्थन को लेकर कुछ हलकों में उठ रहे सवालों के बारे में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली पार्टी का सदस्य रहने के दौरान अपने रिकॉर्ड पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाजपेयी की भाजपा से भिन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। |
Jun 23, 2022 22:38 | आरएसएस से संबद्ध संगठन ने मुर्मू को सर्वसम्मति से निर्वाचित करने की अपील कीआरएसएस से जुड़े संगठन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने के राजग के निर्णय को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को सभी दलों से उन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित करने की अपील की। संगठन ने दलों से कहा कि मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिये सर्वसम्मति से निर्वाचित करके वे जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण प्रगति के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन ने एक बयान में कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होने तथा गौरवशाली परंपरा का ध्वजवाहक होने के बावजूद जनजातीय समाज को वर्षो से नजरंदाज किया जा रहा था। |
Jun 23, 2022 22:38 | राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा ‘सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार’ नहीं : माकपा सांसदपश्चिम बंगाल से माकपा के एकमात्र सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए ‘‘सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार’’ नहीं हैं, हालांकि, विपक्षी एकता के लिए इसे स्वीकार करना होगा। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में रह चुके सिन्हा की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि कोई और उम्मीदवार चुना जा सकता था, जो ज्यादा स्वीकार्य होता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीदवार के चयन से नाखुश हूं।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला गलत था। |
Jun 23, 2022 22:38 | अर्जुन मुंडा ने जनजातीय विधायकों, सांसदों से मुर्मू के समर्थन का अनुरोध कियाराष्ट्रपति पद की दौड़ में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को केवल ‘राजनीतिक चश्मे’ से नहीं देखे जाने पर जोर देते हुए केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को सभी आदिवासी विधायकों और दलों से “राजनीति से ऊपर उठने” और उनका समर्थन करने की अपील की। इस सप्ताह की शुरुआत में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में 64 वर्षीय मुर्मू के नाम की घोषणा की थी। झारखंड की राज्यपाल मुर्मू निर्वाचित होने पर भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी नेता होंगी, उनके चुने जाने की प्रबल संभावना है क्योंकि आंकड़े राजग के पक्ष में हैं। |
Jun 23, 2022 17:23 | द्रौपदी मूर्मू या यशवंत सिन्हा...हेमंत सोरेन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है राष्ट्रपति चुनावराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बनी हुई है। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान में देखें तो राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के लिए अच्छी संभावनाएं दिखाई दे रही है। एनडीए में नहीं शामिल कुछ और दलों की ओर से भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया गया है। द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा से आती हैं और वे आदिवासी हैं। राज्यपाल बनने वाली वे पहली आदिवासी महिला थी। फिलहाल सब की नजर इस बात पर टिकी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेंगे? |
Jun 23, 2022 12:28 | राष्ट्रपति चुनाव : उमा भारती ने यशवंत सिन्हा से उम्मीदवारी वापस लेने का आग्रह कियाभाजपा नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बुधवार को आग्रह किया कि वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें। उमा ने कहा कि अगर सिन्हा उनमें विश्वास करते हैं, जैसा कि वह भाजपा थिंक टैंक के रूप में रहते हुए कहा करते थे, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने मंगलवार को ओडिशा की आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में काम कर चुके सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व के साथ गंभीर मतभेदों के बाद वर्ष 2018 में भाजपा छोड़ दी थी। भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि सिन्हा कभी भाजपा के ‘थिंक टैंक’ का हिस्सा थे और हर कोई उनके सुझावों का पालन करता था। |
Jun 23, 2022 12:28 | राष्ट्रपति चुनाव : बीजद के समर्थन से मुर्मू को बढ़त; सिन्हा ने इसे विचारधारा की लड़ाई बतायाओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन मिलने के बाद राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन का रास्ता और भी आसान होगया है, वहीं इस पूरे घटनाक्रम से प्रभावित हुए बगैर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का कहना है कि यह विचारधारा की लड़ाई है और देश को ‘रबड़-स्टांप राष्ट्रपति’ की जरूरत नहीं है। नवीन पटनायक की पार्टी का समर्थन मिलने के साथ ही ओडिशा के संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू के पास करीब 52 फीसदी वोट (करीब 5,67,000 वोट) हो गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 10,86,431 वोट हैं। मुर्मू को मिलने वाले इन संभावित वोटों में से 3,08,000 वोट भाजपा और उसके सहयोगी सांसदों के हैं। वहीं बीजद के पास करीब 32,000 वोट हैं जो कुल मत मूल्य का करीब 2.9 फीसदी है। बीजद अध्यक्ष व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में 64 वर्षीय मुर्मू का साथ दें। फिलहाल इटली की यात्रा पर गए पटनायक ने मुर्मू को ओडिशा की बेटी बताते हुए उनका समर्थन करने की अपील की। |
Jun 23, 2022 12:28 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवानाराष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने सभी से उनका साथ देने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। मुर्मू भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर विमान सेदिल्ली के लिए रवाना हुईं। वहां एक जनजातीय नृत्य का आयोजन किया गया था, बड़ी संख्या में उनके मित्रएवं शुभचिंतक उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे। वह मयूरभंज जिले में स्थित अपने पैतृक शहर रायरंगपुर से सड़क मार्ग से बुधवार रात ओडिशा की राजधानी पहुंची थीं। इस दौरान करीब 280 किमी लंबे रास्ते पर लोगों ने उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा, ‘‘ मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। |
Jun 22, 2022 09:44 | राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवारझारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी। भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने दलित नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार एक आदिवासी नेता को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाकर समाज में एक संदेश देने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक में 20 नामों पर चर्चा की गई और अंतत: इस बात पर सहमति बनी कि राजग को इस संवैधानिक पद के लिए देश के पूर्वी इलाके से किसी महिला को प्रत्याशी बनाना चाहिए। |
Jun 22, 2022 08:47 | राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराईराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई : अधिकारी। |
Jun 21, 2022 21:46 | द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार
|
Jun 21, 2022 16:19 | राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवारविपक्ष को शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला के इनकार के बाद राष्ट्रपति पद का चेहरा मिल गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति बन गई है। यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से विपक्ष का उम्मीदवार घोषित किया गया। विपक्ष जिन-जन बड़े नामों पर चर्चा कर रहा था, सभी एक-एक करके इंकार करते जा रहे थे। ऐसे में विपक्ष के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे थे। अगर जल्द किसी के नाम पर सहमति नहीं बनती तो विपक्ष में और फूट पड़ने की आशंका थी। |
Jun 21, 2022 10:52 | राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद पवार के आवास पर बैठक शुरूराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रख सकती है। जिस पर चर्चा संभव है। क्योंकि शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गांधी ने विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया था। |
Jun 20, 2022 23:09 | राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को हो सकती है भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठकराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कीसंसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मंगलवार शाम भाजपा मुख्यालय में हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। भाजपा ने इस चुनाव के सिलसिले में पहले ही एक 14-सदस्यीय प्रबंधन दल गठित किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई अन्य मंत्री, भाजपा के तीन महासचिव और कुछ अन्य नेता इसके सदस्य हैं। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ रविवार को चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करने के लिए अधिकृत किया था। |
Jun 20, 2022 23:08 | राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्ष की बैठक में शामिल होगी एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी एआईएमआईएम भी मंगलवार को विपक्षी दलों की उस बैठक में शामिल होगी, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिये विपक्ष के साझा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की ओर से यह बैठक बुलाई गई है। शिरोमणि अकाली दल और वाईएसआर कांग्रेस जैसे कई अन्य दलों के बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना है। विपक्षी दलों की यह इस तरह की दूसरी बैठक होगी। इसके पहले 15 जून को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के वास्ते एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों और शिवसेना सहित 17 दलों ने भाग लिया था। |
Jun 20, 2022 17:29 | गोपाल कृष्ण गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से किया इनकारपश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के अनुरोध को सोमवार को अस्वीकार कर दिया और कहा कि चुनाव में ऐसा उम्मीदवार होना चाहिए जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहमति हो और विपक्षी एकता सुनिश्चित हो। एक बयान में गोपालकृष्ण गांधी (77) ने कहा कि विपक्षी दलों के कई नेताओं ने राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में विपक्ष का उम्मीदवार बनने के लिए उनके नाम पर विचार किया जो उनके लिए सम्मान की बात है। गांधी ने कहा, ‘‘मैं उनका अत्यंत आभारी हूं। लेकिन इस मामले पर गहराई से विचार करने के बाद मैं देखता हूं कि विपक्ष का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो विपक्षी एकता के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आम सहमति पैदा करे।’’ |
Jun 20, 2022 17:28 | विपक्ष की बैठक में शामिल हो सकते हैं टीएमसी के अभिषेक बनर्जीतृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा 21 जून को बुलायी विपक्ष की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के कारण बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है। टीएमसी पदाधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अभिषेक बनर्जी से बैठक में भाग लेने के लिए कहा है। वह 15 जून को विपक्ष की पिछली बैठक में भी ममता बनर्जी के साथ मौजूद थे।’’ |
Jun 20, 2022 14:15 | राष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी खेमे की नजर 3 नेताओं पर टिकी, दिग्गजों ने किया इनकारदेश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई है। विपक्ष जहां एक तरफ कोशिश कर रहा है कि वो कोई अपना एक साझा उम्मीदवार उतारकर एनडीए के विरुद्ध अपना कैंडेटेट खड़ा करे। इसमें ममता बनर्जी पहल कर रही हैं। उन्होंने 22 दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में बुलाया था। लेकिन इसमें से 17 दलों के नेता एस मीटिंग में पहुंचे। ममता बनर्जी का जो प्रयास है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को चुनौती देंगी। अस चुनौती में ममता बनर्जी को ही उल्टा झटका लगा है। पहला झटका उनको तब लगा जब वो शरद पवार का नाम लेकर आगे चल रही थीं। शिवसेना के संजय राउत की तरफ से भी कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार विपक्ष की तरफ से शरद पवार हैं। लेकिन शरद पवार ने अपने आप को इस दौड़ से 'मैं राष्ट्रपति की रेस में नहीं हूं' ये कहते हुए अलग कर लिया। |
Jun 19, 2022 19:14 | राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक
|
Jun 19, 2022 17:27 | राष्ट्रपति चुनाव: 21 जून को विपक्ष की बैठक में ममता के शामिल होने की संभावना नहींपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के कारण आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 21 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में संभवत: भाग नहीं ले पाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में तृणमूल कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेगा। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। |
Jun 19, 2022 15:21 | प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बैठक के विवरण के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।’’ राष्ट्रपति के रूप में कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा। |
Jun 18, 2022 18:10 | राष्ट्रपति चुनाव : फारूक ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस लियानेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस लेते हुए कहा कि वह ‘‘बेहद महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे जम्मू-कश्मीर’’ का रास्ता तय करने में अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनका नाम का प्रस्तावित करने को लेकर विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद दिया। नेकां द्वारा जारी बयान के अनुसार, लोकसभा सदस्य ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के रूप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उनका नाम प्रस्तावित किए जाने पर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। |
Jun 17, 2022 22:58 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक 15 नामांकन पत्र दाखिलराष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिनमें से तीन के पर्चा को उचित दस्तावेजों के अभाव में खारिज कर दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 ने नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन 15 जून को, तीन ने बृहस्पतिवार को और एक ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। पहले दिन एक और दूसरे दिन दो नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। नामांकन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई और 29 जून नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि मुंबई के संजय सावजी देशपांडे ने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। |
Jun 17, 2022 22:57 | देवेगौड़ा राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबले में नहीं: एच डी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि जद (एस) के संरक्षक देवेगौड़ा (89) का एकमात्र उद्देश्य पार्टी को कर्नाटक में अपने बलबूते सरकार बनाते देखना है। कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ने मुझे और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (देवेगौड़ा) को बैठक (राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार पर विपक्षी दलों की बैठक) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था...हम उस बैठक में शामिल हुए थे। |
Jun 17, 2022 17:58 | लोग पूछेंगे, विपक्ष राष्ट्रपति पद का मजबूत उम्मीदवार नहीं दे सकता, तो समर्थ पीएम कैसे देगा: शिवसेनाशिवसेना ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को गंभीरता से लेने की आवश्यकता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि लोग पूछ सकते हैं कि यदि विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशी खड़ा नहीं कर सकता तो वह समर्थ प्रधानमंत्री कैसे दे पाएगा। अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में पार्टी ने कहा है कि महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी और नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला का नाम ‘‘अक्सर राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सामने आता है’’, लेकिन इनमें इस चुनाव को कड़े मुकाबले वाले चुनावी समर में तब्दील करने का ‘व्यक्तित्व या वजन’ नहीं है। उसने कहा कि दूसरी तरफ, ऐसी संभावना नहीं है कि सरकार कोई ‘तेजस्वी’ उम्मीदवार लाएगी, पांच साल पहले दो-तीन लोगों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चुना और इस साल भी वे ऐसा ही कर सकते हैं। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। |
Jun 17, 2022 15:02 | राष्ट्रपति चुनाव: राजनाथ ने उद्धव ठाकरे को फोन कियारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया। यह जानकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी। सिंह और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच बातचीत ऐसे समय हुई है जब 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री ठाकरे के एक सहयोगी ने कहा कि सिंह ने बुधवार शाम करीब सात बजे ठाकरे को फोन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के वास्ते अधिकृत किया है। |
Jun 17, 2022 15:01 | राष्ट्रपति चुनाव: निर्वाचक बैंगनी रंग की स्याही वाली विशेष कलम का इस्तेमाल करेंगेमतदान की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं को अपने मत पत्रों पर निशान लगाने के लिए एक खास तरह की कलम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा महासचिव, जो 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) हैं, और राज्यों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को एक निर्देश में कहा है, ‘‘आगामी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने और मतगणना के समय मतदाता की पहचान जाहिर होने की संभावना को दूर रखने के लिए प्रत्येक निर्वाचक को मत पत्र पर वरीयता क्रम अंकित करने लिए एक खास तरह की कलम दी जानी चाहिए।’’ चुनाव आयोग, आरओ और एआरओ को जरूरी संख्या में बैंगनी स्याही वाली कलम मुहैया करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वरीयता इसी कलम से सिर्फ बैंगनी स्याही से अंकित की जाए। आयोग ने अधिकारियों को 15 जून को भेजे अपने पत्र में कहा, ‘‘किसी अन्य कलम से मत पत्र पर लगाया गया निशान, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के नियम 31(1)(डी) के तहत खारिज किये जाने योग्य होगा। ’’ राज्यसभा और राज्य विधानसभा के निर्वाचकों को एक जैसी कलमउपलब्ध कराई जाएगी। |
Jun 17, 2022 15:01 | सांसदों पर ‘हमले’ के मामले पर सोमवार को राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडलकांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के दौरान विरोध करने वाले सांसदों पर ‘दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए हमले’ के मामले को लेकर सोमवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात करेगा और ‘दिल्ली पुलिस द्वारा सांसदों की पिटाई और उन पर हमला किए जाने’ का विषय राष्ट्रपति के संज्ञान में लाएगा। कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस का व्यवहार सभी लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने वाला है। |
Jun 17, 2022 15:00 | राष्ट्रपति चुनाव में प्रबंधन के लिए भाजपा ने बनाया 14-सदस्यीय दल, शेखावत संयोजकभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की सभी राज्य इकाइयों और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए शुक्रवार को 14-सदस्यीय दल (प्रबंधन दल) का गठन किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस दल का संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और सी. टी. रवि इस दल में सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी के ही एक अन्य महासचिव तरुण चुग भी दल के सदस्यों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रियों में जी. किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मेघवाल और भारती पवार को इस दल में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। अन्य सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. के. अरुणा, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और सांसद व पार्टी की असम इकाई के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय शामिल हैं। |
Jun 16, 2022 22:54 | राष्ट्रपति चुनाव: निर्वाचक बैंगनी रंग की स्याही वाली विशेष कलम का इस्तेमाल करेंगेमतदान की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं को अपने मत पत्रों पर निशान लगाने के लिए एक खास तरह की कलम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा महासचिव, जो 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) हैं, और राज्यों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को एक निर्देश में कहा है, ‘‘आगामी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने और मतगणना के समय मतदाता की पहचान जाहिर होने की संभावना को दूर रखने के लिए प्रत्येक निर्वाचक को मत पत्र पर वरीयता क्रम अंकित करने लिए एक खास तरह की कलम दी जानी चाहिए।’’ चुनाव आयोग, आरओ और एआरओ को जरूरी संख्या में बैंगनी स्याही वाली कलम मुहैया करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वरीयता इसी कलम से सिर्फ बैंगनी स्याही से अंकित की जाए। |
Jun 16, 2022 22:53 | राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को किया फोनरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया। यह जानकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी। सिंह और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच बातचीत ऐसे समय हुई है जब 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री ठाकरे के एक सहयोगी ने कहा कि सिंह ने बुधवार शाम करीब सात बजे ठाकरे को फोन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के वास्ते अधिकृत किया है। |
Jun 16, 2022 10:25 | राष्ट्रपति चुनाव : राकांपा ने कहा, पवार ने विपक्षी नेताओं से कुछ अन्य नामों पर विचार करने की अपील कीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को कहा कि 17 विपक्षी दलों के नेताओं ने भले ही पार्टी प्रमुख शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनने की अपील की है, लेकिन पवार ने एक बार फिर उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है और दिल्ली में अगले हफ्ते प्रस्तावित बैठक में उनसे कुछ अन्य नामों पर विचार करने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का हिस्सा राकांपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पवार के नाम की सिफारिश करने के वास्ते 17 विपक्षी दलों का आभार भी जताया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान जारी कर कहा, “राकांपा राष्ट्रपति चुनाव के लिए एकजुट विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम की सिफारिश करने के वास्ते सभी 17 विपक्षी दलों का शुक्रिया अदा करती है। लेकिन पवार साहेब ने इस बाबत उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। अन्य नामों पर चर्चा के लिए 21 जून को दिल्ली में बैठक होगी।” कांग्रेस, समावादी पार्टी, राकांपा, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों सहित 17 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शिरकत की थी। |
Jun 16, 2022 10:25 | राष्ट्रपति कोविंद ने गोवा के नए राजभवन की आधारशिला रखीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को गोवा के नए राजभवन की आधारशिला रखी। इस इमारत का निर्माण मौजूदा राज्यपाल भवन के परिसर में किया जा रहा है, जो तत्कालीन पुर्तगाली शासन के दौरान निर्मित 450 साल पुरानी संरचना है और एक पहाड़ी पर स्थित है। राष्ट्रपति कोविंद ने बुधवार को नए परिसर की आधारशिला रखी। इस मौके पर गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सहित कई हस्तियां मौजूद थीं। राज्यपाल पिल्लई ने नए राजभवन की आधारशिला रखने के लिए राष्ट्रपति को शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह गोवा के इतिहास में एक शुभ क्षण है। उन्होंने कहा कि नए भवन से वर्तमान भवन को नुकसान नहीं पहुंचेगा, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय स्मारक है और किसी को भी इसके किसी हिस्से को बदलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा राजभवन एक राष्ट्रीय स्मारक है, लेकिन लोग सुरक्षा और अन्य कड़ी शर्तों के कारण इसे देख नहीं पाते। |
Jun 16, 2022 10:24 | राष्ट्रपति चुनाव: दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुई टीआरएसतेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया और कहा कि वह राज्य में अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस के साथ मंच साझा नहीं कर सकती। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी चाहती है कि बैठक को अंतिम रूप देने से पहले पहले विचार-विमर्श किया जाए, खासकर तब, जब कांग्रेस इसमें भाग ले रही हो। उन्होंने कहा कि टीआरएस इस मामले को विपक्षी राष्ट्रीय दलों के समक्ष उठाने से पूर्व संभावित निष्कर्ष के लिए पहले क्षेत्रीय दलों से विचार-विमर्श की पक्षधर है। |
Jun 15, 2022 21:41 | पवार ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से किया इंकारपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में बुधवार को कई दलों के नेताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को संयुक्त विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। सूत्रों के मुताबिक पवार द्वारा प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के नाम भी सामने आएं। |