MP में मिली हार पर बोले प्रधान, भाजपा के विरूद्ध रहीं कुछ स्थानीय चीजें

local-factors-worked-against-bjp-government-in-mp-says-pradhan
[email protected] । Dec 13 2018 8:45AM

कांग्रेस 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

मुंबई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ स्थानीय चीजें भाजपा के विरूद्ध रहीं। राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच विधानसभा चुनाव परिणाम में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा को 109 सीटों पर और कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत हासिल हुई। कांग्रेस 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। टाइम्स नेटवर्क की ओर से आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अंतिम फैसले को स्वीकार करना चाहिए। हम इस परिणाम को स्वीकार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत ने ओपेक से कहा- तेल एवं गैस के दाम जिम्मेदारी से करो तय

प्रधान मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनावी प्रभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने मध्य प्रदेश में काम किया। मैंने नहीं सोचा था कि इतनी करीबी लड़ाई होगी। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानीय चीजें हमारे विरोध में रहीं। अगर हम कुछ छोटी चीजों को संभालने में कामयाब रहते तो हम सत्ता में आ गए होते।'

चुनावी विश्लेषण देखने के लिए क्लिक करें:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़