लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में होंगे 17 महिला मतदान केंद्र

lok-sabha-election-city-to-have-17-only-women-staffed-booths
[email protected] । May 7 2019 8:17AM

दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए 17 महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 पूर्वी दिल्ली में होंगे। महिला मतदान केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होती हैं। सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में विधानसभा चुनाव को तैयार भाजपा, निर्णय चुनाव आयोग को लेना है: जितेंद्र सिंह

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि हम सात संसदीय क्षेत्रों में 17 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी कर्मचारी केवल महिलाएं ही होंगी। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अधिकतम 10 मतदान केंद्र होंगे। यह योजना बनाई गई है कि सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक मतदान केंद्र ऐसा हो। दिल्ली में 2,696 स्थानों पर कुल 13,819 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मॉडल मतदान केंद्र होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़