अगले चुनाव में देश को अस्थिरता के दौर में जाने से बचाने की होगी लड़ाई: बिप्लव

lok-sabha-elections-a-fight-with-opposition-kauravas-to-save-india-from-instability-says-biplab-deb
[email protected] । Jan 29 2019 6:52PM

भाजपा की गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव महाभारत की लड़ाई होगी और हम सब भारत को बचाने के लिए लड़ेंगे।

आरामबाग। विपक्षी दलों को कौरव बताते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश को अस्थिरता के दौर में जाने से बचाने के लिए लड़ा जाएगा। भाजपा की गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए देव ने कहा, ‘आगामी लोकसभा चुनाव महाभारत की लड़ाई होगी और हम सब भारत को बचाने के लिए लड़ेंगे। यहां हमें देश को कौरवों से बचाने के लिए लड़ना है। यह इस देश के लोगों और विपक्ष के बीच की लड़ाई होगी।’

इसे भी पढ़ें: राफेल सौदे पर भारत की प्रतिष्ठा गिराने के लिए राहुल ने रची साजिश

उन्होंने कहा कि लोगों को इसका फैसला करना है कि वे लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में मजबूत सरकार चाहते हैं या मजबूर सरकार। देव ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं और विपक्षी दल अपना हित पूरा करना चाहते हैं। अतीत में हमने देखा है कि ऐसी गठबंधन सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायी। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा सरकार बैंक ऋण के जरिए किसानों को देगी 10,000 गायें

उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार पर ‘आतंक का राज’ चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और बंगाल में समानता है। दोनों राज्य वामपंथियों के कुशासन का शिकार हुआ। लेकिन, त्रिपुरा को देखिए, बंगाल को देखिए। त्रिपुरा में लोगों के अधिकार को बहाल किया गया लेकिन बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में गुंडाराज है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़