लोकसभा चुनाव में विकास की राजनीति और झूठ की राजनीति के बीच होगा मुकाबला

lok-sabha-will-be-battle-between-politics-of-development-and-politics-of-lies-says-anurag-thakur
[email protected] । Dec 26 2018 10:05AM

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा की लड़ाई झूठ और बीच की लड़ाई है। आने वाले चुनाव में विकास की राजनीति और झूठ की राजनीति के बीच मुकाबला होगा।

चंडीगढ़। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘विकास की राजनीति’ और ‘झूठ की राजनीति’ के बीच मुकाबला होगा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सांसद ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनकी राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलना है। उन्होंने कहा, ‘यह लड़ाई (लोकसभा चुनाव) झूठ और बीच की लड़ाई है। आने वाले चुनाव में विकास की राजनीति और झूठ की राजनीति के बीच मुकाबला होगा।' 

इसे भी पढ़ें: न्यायालय ने अनुराग ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने की है लेकिन हर बार उनका झूठ उजागर हो जाता है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘झूठ बोलकर और गलत जानकारियां देकर लोगों को भ्रम में डालने का हालिया उदाहरण राफेल लड़ाकू विमान समझौते का है। लेकिन उनके झूठ का अंतत: उच्चतम न्यायालय ने पर्दाफाश कर दिया।'  विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित महागठबंधन को ठाकुर ने ‘अपवित्र’ बताया है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने राहुल की मानसरोवर यात्रा को बताया स्वांग, विवादित पोस्ट पर हमला

पंजाब में शिअद और भाजपा के अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर ठाकुर ने कहा कि यह गठबंधन चुनाव में जीत दर्ज करेगी। पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि वह राज्य से एक महीने के भीतर मादक पदार्थ के खतरे को समाप्त करेगी लेकिन सच्चाई यह है कि यह खतरा और बढ़ गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़