लोकेन सिंह को मणिपुर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

Loken Singh

कांग्रेस ने शनिवार को लोकेन सिंह को अपनी मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकेन सिंह को अपनी मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट, खोले जाएंगे मनोरंजन पार्क, धार्मिक गतिविधियों की इजाजत भी मिली

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गोविनदास कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिस वजह से यह पद खाली था। वेणुगोपाल ने कहा कि स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक लोकेन सिंह अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। लोकेन सिंह इससे पहले तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़