जयंती पर याद किये गये लोकमान्य तिलक, नारे को 100 वर्ष पूरे
[email protected] । Jul 23 2016 2:34PM
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आज स्वंतत्रता आंदोलन के महान भारतीय नेता लोकमान्य तिलक को उनकी 160वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आज स्वंतत्रता आंदोलन के महान भारतीय नेता लोकमान्य तिलक को उनकी 160वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने दक्षिण मुंबई के गिरगाम चौपाटी के तिलक मेमोरियल गार्डन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस वर्ष उनके प्रसिद्ध नारे ‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा’’ के 100 वर्ष पूरे हो गये। राव ने तिरंगा फहराया और इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी दिनेश अचार्य, शंकर अदीवरेकर और जानाभाई राठौर को सम्मानित किया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़