माधव सिंह सोलंकी के निधन के साथ ही देश ने एक बेजोड़ नेता खो दिया: राष्ट्रपति कोविंद

Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन के साथ ही देश ने एक बेजोड़ नेता को खो दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोलंकी का शनिवार को गांधीनगर में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन के साथ ही देश ने एक बेजोड़ नेता को खो दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोलंकी का शनिवार को गांधीनगर में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रपति ने कहा कि सोलंकी को गुजरात को आधुनिक बनाने में उनके योगदान के साथ ही उनकी गर्मजोशी और साहित्य के प्रति प्रेम के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से निपटने के लिए भारत की मदद को आगे आया जापान, दिया आर्थिक मदद

कोविंद ने ट्वीट किया, श्री माधवसिंह सोलंकी के निधन के साथ ही देश ने एक बेजोड़ नेता को खो दिया। उन्हें गुजरात को आधुनिक बनाने में उनके योगदान के साथ ही उनकी गर्मजोशी, आकर्षण और साहित्य के प्रति प्रेम के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़