संविधान का मजाक बना रही हैं उपराज्यपाल: कांग्रेस विधायक

lt-guv-making-mockery-of-constitution-says-pondy-cong-mla-tells-hc
[email protected] । Oct 4 2018 11:11AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी संविधान और पुडुचेरी संघ शासित प्रदेश अधिनियम और नियमों का ‘मजाक’ बना रही हैं।

चेन्नई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी संविधान और पुडुचेरी संघ शासित प्रदेश अधिनियम और नियमों का ‘मजाक’ बना रही हैं। चिदंबरम ने पुडुचेरी से कांग्रेस विधायक लक्ष्मीनारायण की ओर से यह दलील दी। 

लक्ष्मीनारायण ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष जारी दो स्पष्टीकरणों के माध्यम से संघ शासित प्रदेश के उपराज्यपाल को दिए गए अधिकारों को चुनौती दी है। विधायक ने 27 जनवरी और 16 जून, 2017 को जारी स्पष्टीकरण को चुनौती दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़