पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम उल्लंघन किया

Lull in border firing after nine days
[email protected] । May 24 2018 1:23PM

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए बीती रात गोलीबारी की। सेना के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए बीती रात गोलीबारी की। सेना के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने यहां बताया, ''बीती रात उरी सेक्टर के कमालकोट में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों ने बताया, ''हमारी ओर से इसका माकूल जवाब दिया गया।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़