राहुल गांधी के साथ-साथ उनके नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं: विजय रूपाणी

lying-is-the-tradition-of-congress-vijay-rupani

विजय रूपाणी ने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव के वक्त किसान, युवाओं और महिलाओं से जो वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस सरकार नेकिसानों के हित में कभी नहीं सोचा है, चुनाव के वक्त कांग्रेस को किसानों की याद आती है।

जयपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में रूपाणी ने बृहस्पतिवार को कहा,‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी राहुल गाँधी ने झूठ बोला था और फिर उस बयान पर उन्हें पलटना पड़ा था। राहुल गाँधी प्रत्येक राज्य में जाकर लगातार झूठ बोल रहे हैं इतना ही नहीं राफेल, किसान, कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्तों सहित तमाम विषयों पर झूठ बोलने में लगे हुए हैं।’ 

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर चुनाव आयोग ने लगाई 72 घंटे की रोक

उन्होंने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव के वक्त किसान, युवाओं और महिलाओं से जो वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस सरकार नेकिसानों के हित में कभी नहीं सोचा है, चुनाव के वक्त कांग्रेस को किसानों की याद आती है और दुनियाभर के वादे कर उन्हें भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चलते ही विदेश नीति से चीन ने यू टर्न लिया है। भाजपा सरकार ने गरीबी को हटाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसके चलते लोगों को फायदा हुआ है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा द्वारा चलाई गई योजनाओं को कांग्रेस ने अघोषित तरीके से बंद कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़