राज्यसभा सदस्य वीरेन्द्र कुमार का इस्तीफा वेंकैया नायडू ने किया मंजूर

M Venkaiah Naidu accepted Virendra Kumar's resignation

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सदस्य एम पी वीरेन्द्र कुमार का उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नायडू ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान इसकी घोषणा की।

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सदस्य एम पी वीरेन्द्र कुमार का उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नायडू ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। सभापति ने कहा कि उन्होंने वीरेंद्र कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है जो 20 दिसंबर से प्रभावी होगा।

उल्लेखनीय है कि कुमार ने जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भाजपा नीत राजग के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर वैचारिक मतभेद को अपने इस्तीफे की मुख्य वजह बतायी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया था कि उन्होंने सभापति नायडू को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। कुमार उच्च सदन में केरल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह अप्रैल 2016 में राज्यसभा सदस्य बने थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 तक था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़