कांग्रेस पार्टी में फेरबदल, बिहार के अध्यक्ष नियुक्त हुए मदन मोहन झा

madan-mohan-jha-appointed-president-of-bihar-congress
[email protected] । Sep 18 2018 12:06PM

कांग्रेस ने मदन मोहन झा को अपनी बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मदन मोहन झा को अपनी बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की।

इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़