मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ NIA से की जांच की मांग

VD Sharma
सुयश भट्ट । Jun 12 2021 6:26PM

अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर दिग्विजय के बयान को देश विरोधी षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इससे पहले मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के बयान को देश के साथ गद्दारी और देशद्रोह कहा था।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धारा 370 को लेकर दिया गया बयान अब तूल पकड़ने लगा है। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ NIA से जांच की मांग की है। वहीं प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ने ट्वीट कर दिग्विजय के बयान को देश विरोधी षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही

बता दें कि वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''@NIA_India को दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। कांग्रेस की क्लब हॉउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लाने की बात करना देश विरोधी षडयंत्र है।क्या कांग्रेस का नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है?”

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है- शिवराज सिंह चौहान

वहीं इससे पहले मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के बयान को देश के साथ गद्दारी और देशद्रोह कहा था। सारंग ने दिग्विजय और कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर देश को तोड़ने की कोशिशि की जाएगी तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़