महागठबंधन ने ''हम'' के साथ नहीं किया ठीक व्यवहार, अकेले लड़ सकते हैं विस चुनाव: मांझी

mahagathbandhan-did-not-treat-ham-well-can-fight-alone-elections-manjhi
[email protected] । Aug 10 2019 11:46AM

मांझी ने पत्रकारों से कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव है कि हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन दोनों ने हमें कम करके आंका है।

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी हुआ था।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का मिशन दिल्ली, जावड़ेकर बनाए गए चुनाव प्रभारी, राय और पुरी को भी मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। मांझी ने पत्रकारों से कहा,  पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव है कि हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन दोनों ने हमें कम करके आंका है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़