महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र शुरू, विपक्ष का हंगामा
[email protected] । Jul 18 2016 2:56PM
महाराष्ट्र विधानमंडल का मानूसन सत्र आज देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अहमदनगर सामूहिक बलात्कार और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का मानूसन सत्र आज देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अहमदनगर सामूहिक बलात्कार और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ। राधाकृष्ण विखे पाटिल और धनंजय मुंडे के नेतृत्व में कांग्रेस-राकंपा के विधायकों ने विधान भवन इमारत की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विखे पाटिल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में दागी मंत्रियों को शामिल किया है। मुंडे ने अहमदनगर की कटराज तहसील में हाल का सामूहिक बलात्कार और लड़की की हत्या का मुद्दा उठाया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विखे पाटिल ने सामूहिक बलात्कार के मुद्दे पर एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़