महाराष्ट्र बीजेपी ने उद्धव सरकार के खिलाफ किया आंदोलन, धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को पूरे राज्य में आंदोलन किया और धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने की अपनी मांग दोहराई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने शराब की दुकानें और शॉपिंग केंद्रों को खोल दिया, लेकिन धार्मिक स्थलों को नहीं।
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को पूरे राज्य में आंदोलन किया और धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने की अपनी मांग दोहराई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने शराब की दुकानें और शॉपिंग केंद्रों को खोल दिया, लेकिन धार्मिक स्थलों को नहीं। यह अस्वीकार्य है।’’ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य में प्रसिद्ध मंदिरों और अन्य धर्मस्थलों के बाहर प्रदर्शन किया तथा घंटे बजाए।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 16,867 नए मामले, 328 लोगों की मौत
पाटिल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को मंदिरों और मस्जिदों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन राज्य सरकार अड़ी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर लोग कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का पालन करने को तैयार हैं, तो राज्य सरकार को उन्हें उनकी आस्था से रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोगों को मंदिर जाने दिया जाता है, तो उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।
अन्य न्यूज़