महाराष्ट्र में पति सहित 7 के खिलाफ महिला को प्रताड़ित करने का केस दर्ज

maharasthra

महिला ने आरोप लगाया कि मांसाहारी खाना नहीं बना पाने और बच्चा नहीं होने के कारण आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए भी कर रहे थे।

ठाणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति, ससुरालवालों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण की 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जून 2019 से मार्च 2020 में कई बार उसे प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि मांसाहारी खाना नहीं बना पाने और बच्चा नहीं होने के कारण आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए भी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी, पूरा देश वैज्ञानिकों और तकनीशियनों का ऋणी है

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का शादी से पहले से एक महिला से संबंध था और उसे शराब की लत है। महिला की शिकायत के आधार पर कोलशेवाडी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 498-ए(क्रूरता करने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक रूप से डराना धमकाना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़