सुशांत मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा- कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी राज्य सरकार

Maharashtra Home Minister

सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शीर्ष न्यायालय ने अदाकारा की याचिका पर हाल ही में बिहार, महाराष्ट्र सरकार और दिवंगत अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह से जवाब मांगा है।

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यहां शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। इस विषय की जांच पटना पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई द्वारा अपने हाथों में लेने के दो दिनों बाद देशमुख की यह टिप्पणी आई है। उल्लेखनीय है कि इस विषय में पटना पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें अदाकारा रिया चक्रवर्ती पर कथित साजिश रचने और सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये गये थे। देशमुख ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मुंबई पुलिस मामले की पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच कैसे आगे बढ़ती है, वह शीर्ष न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगा, जो 11 अगस्त को इस विषय की सुनवाई करेगा। हम शीर्ष न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। ’’ रिया ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर अधिकार क्षेत्र के आधार पर प्राथमिकी पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इस प्राथमिकी में उन पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का अरोप है। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शीर्ष न्यायालय ने अदाकारा की याचिका पर हाल ही में बिहार, महाराष्ट्र सरकार और दिवंगत अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह से जवाब मांगा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़