महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

maharashtra-karnataka-border-dispute-fadnavis-chaired-a-high-level-meeting
[email protected] । Mar 2 2019 7:32PM

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे इस बैठक में शामिल हुए।

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक की शनिवार को अध्यक्षता की और विभिन्न कानूनी मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे इस बैठक में शामिल हुए।  मुंडे ने बाद में पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति के बाद यह बैठक दो वर्षों में पहली बार आयोजित हुई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और शिवसेना के बीच हुआ सीटों का समझौता, क्या सुधरेंगे रिश्ते?

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। एकीकरण समिति के प्रतिनिधियों और मैंने मांग की कि महाराष्ट्र सीमा के पास कर्नाटक में स्थित 865 गांवों में रहने वाले मराठा युवाओं को नौकरियों तथा शिक्षा के लिए 16 प्रतिशत मराठा कोटा में शामिल किया जाये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़