शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार

Maharashtra: Man arrested for raping tribal woman on the pretext of marriage

महाराष्ट्र में शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार किया गया।महिला ने मंगलवार को पुलिस से तब संपर्क किया जब आरोपी ने यह कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया कि वह एक आदिवासी समुदाय से है।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 25 वर्षीय आदिवासी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला आरोपी के खेतों में पिछले करीब पांच साल से काम कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: घरों में बाल्टी या टब में मूर्ति विसर्जित करने की दी गई सलाह, यमुना नदी में नहीं होगा विसर्जन

इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओंके तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मंगलवार को पुलिस से तब संपर्क किया जब आरोपी ने यह कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया कि वह एक आदिवासी समुदाय से है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़