प्रख्यात लेखिका और समाजसेवी महाश्वेता देवी का निधन

[email protected] । Jul 28 2016 4:56PM

प्रख्यात लेखिका और समाज के दबे कुचले तथा वंचित वर्गों की पैरोकार महाश्वेता देवी का आज निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उन्हें गत 22 मई को बेल व्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

कोलकाता। प्रख्यात लेखिका और समाज के दबे कुचले तथा वंचित वर्गों की पैरोकार महाश्वेता देवी का आज निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उन्हें गत 22 मई को यहां के बेल व्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। नर्सिंग होम के सीईओ पी टंडन ने बताया कि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अपराह्न 3 बजकर 16 मिनट पर उनका निधन हो गया।

टंडन ने कहा, ‘‘उनकी हालत अपराह्न 3 बजे बिगड़ने लगी। हमने हरसंभव कोशिश की लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और 3.16 बजे उनका निधन हो गया।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान लेखक खो दिया। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक महान लेखक खो दिया। बंगाल ने एक ममतामयी मां खो दी। मैंने अपनी एक मार्गदर्शक गंवाई। महाश्वेता दी को शांति मिले।’’

साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कारों से सम्मानित महाश्वेता देवी ने आदिवासियों और ग्रामीण क्षेत्र के वंचितों को एकजुट करने में मदद की ताकि वह अपने इलाकों में विकास गतिविधियां चला सकें। उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए बहुत सी सोसायटियां बनाईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़