महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, गिरी इमारत, 70 लोगों के दबे होने की आंशका

महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार शाम रायगढ़ में एक दस साल पुरानी इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी। अधिकारी ने बताया कि अब तक मलबे से 25 लोगों को निकाला गया है।
रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गईं; 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को बचाया जा चुका है : अदिति टटकरे, महाराष्ट्र मंत्री pic.twitter.com/JUpmSYZ1Ra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
