जलस्तर बढ़ने से विस्थापित लोगों को आश्रय मुहैया कराएं गहलोत: केजरीवाल

Make arrangements for people displaced by rising Yamuna water level, says Delhi CM
[email protected] । Jul 30 2018 4:24PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को उन लोगों के आश्रय की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है जो मकानों में यमुना का पानी भर जाने के बाद सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को उन लोगों के आश्रय की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है जो मकानों में यमुना का पानी भर जाने के बाद सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचान के बाद नदी के तट पर बसे कई लोगों को वहां से हटाया गया।

केजरीवाल ने कहा, ‘प्रभारी मंत्री कैलाश गहलोत जी को अधिकारियों के साथ मौके का दौरा करने और उचित इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।’ इन लोगों के आश्रय के लिए उचित व्यवस्था ना होने की खबरों के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं। अधिकारी ने बताया कि यमुना का पानी 206 मीटर तक पहुंच सकता है जबकि खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़