ममता का व्यवहार किम जोंग उन की याद दिलाता है: गिरिराज

mamata-behavior-reminds-kim-jong-giriraj

गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।

पटना। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज पर नीतीश का पलटवार, कहा- दूसरों के धर्म को नीचा समझने वाले अधार्मिक

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है...आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है। जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है।’’ इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी। ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़