ममता को मिलेगा नायडू का साथ, तृणमूल की रैलियों में लेंगे हिस्सा

mamata-to-get-naidu-together-participate-in-trinamool-rallies

नायडू तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि खड़गपुर में बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्री कोलकाता की ओर रवाना होंगे जहां बृहस्पतिवार शाम में उनके एक बैठक करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नायडू का रात में ही रवाना होने का कार्यक्रम है।

कोलकाता। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य में तृणकां सुप्रीमो ममता बनर्जी के चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, नायडू बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे और झाड़ग्राम एवं हल्दिया में बनर्जी की दो रैलियों में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग राज्य सरकार को निभाने नहीं दे रहा अपनी जिम्मेदारियां: चंद्रबाबू नायडू

अधिकारी ने को बताया कि हल्दिया में बुधवार रात बिताने के बाद अगले दिन खड़गपुर में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। नायडू तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि खड़गपुर में बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्री कोलकाता की ओर रवाना होंगे जहां बृहस्पतिवार शाम में उनके एक बैठक करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नायडू का रात में ही रवाना होने का कार्यक्रम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़