ममता ने चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी, कहा- TMC शासन में किसानों की आय हुई तीन गुना

mamta-paid-homage-to-charan-singh-said-the-income-of-the-farmers-in-tmc-rule-was-three-times
[email protected] । Dec 23 2018 12:59PM

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको सम्मानजनक श्रद्धांजलि। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। इस मौके पर देश के सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं।’’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य में पिछले सात वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान किसानों की आय तीन गुना हो गई है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको सम्मानजनक श्रद्धांजलि। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। इस मौके पर देश के सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं।’’ 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव तक शिवराज, रमन, वसुंधरा को दिल्ली बुलाने की संभावना नहीं

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बंगाल में किसानों की औसतन वार्षिक आय 91,000 रुपए (2010-11) से बढ़कर 2.91 लाख रुपए (2017-18) हुई है। हमने कृषि भूमि पर कर और दाखिल-खारिज शुल्क भी माफ कर दिया है। हम किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसान दिवस..।’’ भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़