कोर्ट के सख़्त आदेश के बाद भी गो तस्करी के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कल रात गो तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की कुछ अज्ञात लोगों ने पीट पीट कर कथित हत्या कर दी।
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कल रात गो तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की कुछ अज्ञात लोगों ने पीट पीट कर कथित हत्या कर दी। थानाधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के कोलागांव निवासी अकबर खान (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि खान अपने एक साथी के साथ दो गाय लेकर अपने गांव जा रहा था, जब वह लालावंडी गांव से होकर गुजर रहा था, अज्ञात लोगों के एक समूह ने गो तस्कर होने के संदेह में उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने दोनों की पिटाई गो तस्कर होने के संदेह में की, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक का साथी घटना स्थल पर मौजूद भीड़ से अपने को बचाकर किसी तरह निकल गया। उन्होंने बताया कि खान को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अलवर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य न्यूज़