क्रिसमस पर शीत लहर का कहर बढ़ा, मनाली में पारा शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस

manali-freezes-at-minus-3-degrees
[email protected] । Dec 25 2018 2:26PM

शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कल्पा, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और सोबघ में भी तापमान शून्य से नीचे रहा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दर्ज किया गया। शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कल्पा, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और सोबघ में भी तापमान शून्य से नीचे रहा। 

इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है क्रिसमस पर्व ? क्या है प्रभु यीशु की जन्मगाथा ?

जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। सिंह ने बताया कि कल्पा में तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, सोबघ में शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस और सोलन में तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुफरी में तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़