मणिपुर सरकार ने भारत-म्यामां सीमा पर फंसे 21 नागरिकों को वापस भेजा

Manipur

लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि ‘इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज’ पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इम्फाल। मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यामां सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यामां के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना पर बोले शाह, पूर्वोत्तर का विकास और समृद्धि हमेशा सरकार की रही प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि वापस भेजने से पहले इन लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि ‘इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज’ पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़