ND तिवारी के निधन पर बोले मनमोहन सिंह, देश ने खोया एक महान नेता
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है।
नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। तिवारी की पत्नी उज्वला तिवारी को भेजे शोक संदेश में सिंह ने कहा, ‘मुझे आपके पति श्री नारायण दत्त तिवारी के दुखद निधन के बारे में पता चला। उनके निधन से देश ने एक महान नेता और केंद्र सरकार में कुशल मंत्री रहे नेता को खो दिया है।’
इसे भी पढ़ें: UP-उत्तराखंड के पूर्व CM एनडी तिवारी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
Former PM, Dr. Manmohan Singh expresses his grief at the loss of ND Tiwari. pic.twitter.com/s2aOADKRa3
— Congress (@INCIndia) October 18, 2018
उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री एवं वित्त मंत्री तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।’ सिंह ने कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस बड़ी क्षति को सहने की आपको शक्ति प्रदान करे।’ तिवारी का गुरूवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
अन्य न्यूज़