भ्रष्टाचार के आरोपों पर गिरा मान कैबिनेट का पहला विकेट, कमीशनखोरी के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त

Mann
ANI
अभिनय आकाश । May 24 2022 1:27PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला पर अधिकारियों से कमीशन मांगने का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मान को स्वास्थ्य मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत भ्रष्टाचार के मुद्दे से दो-दो हाथ करने के दावे के साथ की थी। उन्होंने स्टिंग को भी खूब बढ़ावा दिया। आपको याद होगा सीएम केजरीवाल के वो विज्ञापन जिसमें वो कहते नजर आते थे, कोई आपसे रिश्वत मांगे तो मना मत करना बल्कि उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेना। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की नई नवेली भगवंत मान सरकार ने भी भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया। लेकिन अब भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला पर अधिकारियों से कमीशन मांगने का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मान को स्वास्थ्य मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके साथ ही पंजाब सीएम ने सिंगला के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: बारिश से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को मिली राहत, मौसम विभाग की संभावना- अगले 5 दिनों तक लू चलने के कोई संकेत नहीं

बता दें कि एक दशक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विजय सिंगला लंबे वक्त से सिविस अस्पताल मानसा रोड पर एक डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉ. सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धी मूसेवाला को 60 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़