मनोहर पर्रिकर से मिलने एम्स पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

manohar-parrikar-lok-sabha-speaker-sumitra-mahajan
[email protected] । Sep 20 2018 3:12PM

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए गुरुवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचीं।

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए गुरुवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचीं। 62 वर्षीय पर्रिकर को डॉक्टर प्रमोद गर्ग की निगरानी में यहां एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर गर्ग गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के प्रोफेसर हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री की तमाम मेडिकल जांच की गई हैं।

पर्रिकर के स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट आने के बाद शनिवार को उन्हें दिल्ली लाया गया था। वह सितंबर के पहले ही सप्ताह में अमेरिका से लौटे थे। उसके कुछ ही दिन बाद उन्हें उत्तरी गोवा के कंडोलिम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल की शुरूआत में भी पर्रिकर इलाज के लिए तीन महीने अमेरिका में थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़