मनोज सिन्हा बोले, किसी ने BJP कार्यकर्ता तो आखें दिखाई तो वह आंखें सलामत नहीं रहेंगी
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सीट से सांसद और यहीं से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने आगे कहा, किसी पुर्वांचल के अपराधी की औकात नहीं कि गाजीपुर सीमा में आकर भाजपा कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए तो वो आखें सलामत नहीं रहेंगी।
केंद्रिय मंत्री मनोज सिन्हा ने विवादित बयान दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आंखे दिखाई तो उसकी आंखें सलामत नहीं रहेंगी। एक सभा में सिन्हा ने कहा, " भाजपा कार्यकर्ता अपराध अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमीन दोज करने को तैयार हैं और मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली भाजपा कार्यकर्ता की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए चार घंटे में वो उंगली सलामत नहीं रहेंगी।
Union Minister Manoj Sinha in Gazipur: BJP ka karyakarta apradh-arjit dhan aur bhrashtachar ko zameendoz karne ko taiyar hai aur main kehna chahta hun ki agar kisi ki ungli BJP ke karyakarta ki taraf dikhi to bharosa rakhiye 4 ghante mein vo ungli salamat nahi rahegi.(18/04/2019) pic.twitter.com/qzht3f35ky
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सीट से सांसद और यहीं से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने आगे कहा, किसी पुर्वांचल के अपराधी की औकात नहीं कि गाजीपुर सीमा में आकर भाजपा कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए तो वो आखें सलामत नहीं रहेंगी। बता दें कि देश में आम चुनाव चल रहा है और ऐसे तमाम नेताओं के बिगड़ें बोल लगातार सामने आ रहे हैं।
अन्य न्यूज़