मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित के घर जाकर की शिष्टाचार भेंट

manoj-tiwari-visits-shiela-dikshits-house-as-courtesy-meet

करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान उन्होंने शीला से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। बख्शी ने कहा, दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हो सकते हैं और तिवारी ने दीक्षित से कहा कि वह उन्हें अपनी मां के समान मानते हैं।

 नयी दिल्ली। मनोज तिवारी ने शनिवार को कांग्रेस की अपनी समकक्ष शीला दीक्षित से उनके घर पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेता हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक दूसरे के आमने-सामने थे, जिसमें मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को हराया। दिल्ली भाजपा के मीडिया सह संयोजक नीलकांत बख्शी ने कहा कि तिवारी को शीला की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने 81 वर्षीय शीला के पूर्वी निजामुद्दीन स्थित घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था: शीला दीक्षित

करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान उन्होंने शीला से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। बख्शी ने कहा,  दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हो सकते हैं और तिवारी ने दीक्षित से कहा कि वह उन्हें अपनी मां के समान मानते हैं। मनोज ने दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से करीब 3.66 लाख वोटों से हराया है। तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वहतीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला का सामना करने को लेकर चुनाव के दौरान अंदर से डरे  हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़