मंच पर दिखी देवी सरस्वती की तस्वीर, मराठी कवि ने अवाॅर्ड लेने किया मना

Marathi poet
अभिनय आकाश । Jan 16 2021 4:22PM

महाराष्ट्र की चर्चित साहित्य संस्था विदर्भ साहित्य संघ ने यशवंत मनोहर को पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सम्मान समारोह 14 जनवरी को आयोजित किया गया था। मराठी कवि य़शवंत ने कार्यक्रम में सरस्वती पूजा होने की बात सुनने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

नागपुर में एक मराठी कवि ने पुरस्कार लेने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि समारोह के मंच पर देवी सरस्वती की तस्वीर रखी थी। यशवंत मनोहर नामक मराठी कवि ने लाइफ टाइम अचिवमेंट एवाॅर्ड (जीवनवर्ती पुरस्कार) लेने से इंकार कर दिया। जिसके पीछे मराठी कवि ने दलील दी कि सम्मान समारोह के मंच पर देवी सरस्वती की तस्वीर रखी थी। कवि की आपत्ति के बावजूद उसे हटाया नहीं गया। जिसके बाद मराठी कवि ने सम्मान पुरस्कार लेने से ही मना कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: ED ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से छह घंटे तक की पूछताछ, सामने आया यह बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार महाराष्ट्र की चर्चित साहित्य संस्था विदर्भ साहित्य संघ ने यशवंत मनोहर को पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सम्मान समारोह 14 जनवरी को आयोजित किया गया था। मराठी कवि य़शवंत ने कार्यक्रम में सरस्वती पूजा होने की बात सुनने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़