मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी: पांडेय

masood-declared-global-terrorist-the-success-of-the-modi-government-against-terror-pandey

पाण्डेय ने कहा कि यह ना सिर्फ भारत की कूटनीतिक सफलता है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने को आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीत बताते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। एक बयान में उन्होंने कहा कि मसूद अजहर का अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरूद्ध बड़ी सफलता है।

इसे भी पढ़ें: अजहर को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित करना स्वागत योग्य कदम: कांग्रेस

पाण्डेय ने कहा कि यह ना सिर्फ भारत की कूटनीतिक सफलता है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है। विश्व के सभी मंचों पर हमारी बात सुनी जाती है और मानी जाती है। पाण्डेय ने कहा अजहर को अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करना भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़