उत्तर भारत के कई हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर

North India

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। पालम और आयानगर में क्रमश: 43.1 डिग्री और 42.2 डिग्री तापमान रहा।

नयी दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न भागों में शुक्रवार को लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। पालम और आयानगर में क्रमश: 43.1 डिग्री और 42.2 डिग्री तापमान रहा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 22-23 जून तक पहुंच सकता है मॉनसून, सामान्य बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना है। हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। चुरू में सबसे अधिक 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़